फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लूट के 24 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के खोजापुर बागीचे के पास बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे की मुठिया से प्रहार कर जनसेवा केंद्र संचालक के पुत्र से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिया था। मामले में शनिवार की रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी। रसूलपुर कंधवारा निवासी छेदी यादव करीब नौ वर्ष से बहादीपुर चट्टी पर जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। छेदी यादव की तबीयत खराब होने पर उनके पुत्र पंकज यादव बाइक से खालिसपुर तलिया स्थित यूबीआई पहुंचे थे। वहां से साढ़े तीन लाख खाते से उतारकर बाइक की डिग्गी में रखकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। जैसे ही वह खोजापुर बागीचे के पास पहुंचे एक बाइक पर सवार तीन लुटेरे ओवरटेक करने के साथ पंकज यादव की बाइक में टक्कर मार दिए था। हादसे में पंकज सड़क पर गिर पड़े थे। अभी पीड़ित कुछ समझ पाता तब- तक एक बदमाश उससे भिड़ गया। इधर दूसरे बदमाश ने तमंचा के मुठिया से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद लुटेरों ने डिग्गी तोड़कर उसमें रखा साढ़े तीन लाख रुपये लेकर तमंचा लहराते फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन खालिसपुर तलिया स्थित बैंक के सीसीटीवी कैमरा खंगालने के साथ अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटे रहे। इस संबंध में नोनहरा थानाध्यक्ष कमलेश कन्नौजिया ने बताया कि केंद्र संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें