फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में चाट विक्रेता समेत दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक के ट्रैक्टर ट्राली में घुसने से युवक की मौत हो गई। वहीं, रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर चाट विक्रेता की जान चली गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने अंधऊ चट्टी के पास गाजीपुर-मऊ मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। शहर कोतवाली क्षेत्र के खिदिराबाद गांव निवासी रोहित बिंद (16) साइकिल से जंगीपुर फुल्की बनाने की मशीन की मरम्मत कराने गया था। घर लौटते समय अंधऊ चट्टी स्थित मंदिर के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से वह सड़क पर गिर गया। जब तक वह संभलता, ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर करीब 2.30 बजे गाजीपुर-मऊ मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी सुधाकर पांडेय और कोतवाल दीनदयाल पांडेय मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शाम तीन बजे जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कासिमाबाद : रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी धन्नू प्रजापति (24) शनिवार को अपने साथी बरेसर थाना के बाराचवर गांव निवासी प्रवीण राजभर के साथ बाइक से एक मित्र की बरात भैसड़ा गांव जा रहा था। सिधऊत गांव के पास कासिमाबाद-मऊ मार्ग के किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में उनकी बाइक पीछे से जा घुसी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान धन्नू प्रजापति की मौत हो गई। धन्नू आलमपट्टी स्थित वीडियो मिक्सिंग लैब में काम करता था। उधर कवलपट्टी गांव निवासी त्रिभुवन राजभर मित्र बरेसर थाना के असावर थाना के कृष्णा राजभर और मरदह के भिड़वल निवासी अमित राजभर के साथ एक ही बाइक से मुहम्मदाबाद कोतवाली के परानपुर गांव जा रहे थे। जहूराबाद-गंगौली मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजा गया। कोतवाल आरएस नागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें