गाजीपुर। पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन एवं क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने सैनिक सम्मेलन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश दिया गया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई न बख्शा जाए। थाने पर आए प्रत्येक फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करें। गरीब, असहाय, आसक्त एवं महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता दें एवं उनकी समस्याओं के निराकरण में वरीयता दें। समस्याओं से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर जल्द से जल्द निस्तारण करें।