फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किसी को नहीं हो रहा विश्वास, मां ने ले ली मासूमों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। मां के लाड और प्यार पर उसका तनाव किस कदर हावी हो गया कि शुक्रवार की देर रात को उसने अपने ही दो मासूमों को गला रेतकर कर निर्मम हत्या कर दी। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही। जब हमीरपुर गांव का यह मामला शनिवार की सुबह सात बजे के बाद सामने आया तो लोगों की भावनाएं काफी अंदर तक आहत हुईं।
विज्ञापन

एक तरफ मां से बेटों के मौलिक संबंध को गहरा आघात लगा तो दूसरी ओर मासूमों की हत्या की चर्चा सबकी जुबान पर दिन भर चढ़ा रहा।
मृतक मासूम सात साल के औरव और एक साल के हर्षित के बाबा रामबचन यादव ने पुलिस को तहरीर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मां नीतू यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर देर शाम न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मृतक बालकों के पिता जम्मूू में सेना की नौकरी पर हैं। वह वहां से घर के लिए रवाना हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में शुक्रवार को मोबाइल पर बातचीत हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी, लेकिन दोनों ही अपने बच्चों से बहुत प्यार करते थे। परिजनों के अनुसार, वह दिमागी रूप से कुछ परेशान चल रही थी लेकिन ऐसी घटना को अंजाम देगी, यह किसी को मालूम नहीं था।
विज्ञापन

इधर, इस कृत्य कर मां ने अपने नाम को कलंकित तो किया ही साथ ही परिजनों सहित गांव क्षेत्र के लोगों के गले से मां के द्वारा हत्या की बात गले नहीं उतर रही है। सभी लोग ऐसे कृत्य की निंदा करते हुए फिर रहे हैं। घटना के बाद घर सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। दर्जनों घरों के चूल्हे बुझे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें