फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन नहीं, 16 तक सुलझाएं समस्याएं

Wed, 08 Apr 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को रसोइया संघ की महिलाओं ने शहर के  महुआबाग स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर संघ की अध्यक्ष सुगंती कुशवाहा ने कहा कि समस्याओं के समाधान के नाम पर विभाग की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संघ उग्र आंदोलन करने को विवश होगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों मेें मिड-डे-मील बनाने वाली रसोइया विभिन्न समस्याओं से लंबे समय से जूझ रही हैं। समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार संघ की तरफ से आंदोलन किया गया। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।


एक तरफ जहां रसोइया परेशान हैं, वहीं संबंधित विभाग कान में तेल डालकर बैठा है। समाधान के नाम पर विभाग द्वारा सिर्फ झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। रसोइयों के साथ होने वाले अन्याय को संघ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। मिड-डे-मील प्रभारी राहुल राय ने रसोइयों को 16 अप्रैल तक समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस पर जिला रसोइया संघ की अध्यक्ष सुगंती कुशवाहा ने कहा कि अगर दी गई तिथि तक समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संघ की महिलाएं 20 अप्रैल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन



 इस मौके पर बसंती देवी, मीरा देवी, ऊषा, निर्मला, आशा, कमलावती, बुचिया, पुष्पा, सरिता, कौशल्या, लालसा, बिंदू, मनती, इमरती, शांती, कलावती, रमावती सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं। महिलाएं कोई हंगामा न करें, इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें