फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीबीएसई में चार केंद्रों पर 9 ने छोड़ी फिजिक्स की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को इंटर के छात्रों की फिजिक्स प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। शाहफैज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. इकरामुल हक ने बताया कि उनके केंद्र पर 319 में 3 अनुपस्थित तथा 316 उपस्थित थे। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एस कुशवाहा के अनुसार कुल पंजीकृत 221 में 219 ने परीक्षा दी जबकि 2 ने छोड़ दी। वेद इंटरनेशनल स्कूल के केंद्र अधीक्षक रितेश कुमार मिश्र ने बताया कि 173 में 170 उपस्थित तथा शेष 3 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में हाईस्कूल फिजिकल एक्टिविटी की परीक्षा में 56 में 54 उपस्थित और 2 अनुपस्थित तथा इंटरमीडिएट फिजिक्स में 141 में 140 उपस्थित और 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें