यूसुफपुर बाजार स्थित एक होटल में बुधवार की दोपहर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान अनैतिक देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं सहित छह पुरुषों को धर-दबोचा गया। छापेमारी के दौरान होटल के आस-पास अफरा-तफरी मची रही।
क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद को मुखबिर से सूचना मिली कि एक होटल में देह व्यापार में लिप्त कुछ महिला और पुरुष मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ प्रभारी कोतवाल एसपी त्रिपाठी और पुलिस कर्मियों की टीम ने होटल में छापा मारा। पुलिस ने बारी-बारी से होटल के कमरों की तलाशी ली। इस दौरान अनैतिक देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के साथ छह पुरुषों को पकड़ लिया।
प्रभारी कोतवाली श्रीप्रकाश ने त्रिपाठी ने बताया कि होटल के कमरों की तलाशी के दौरान 3 महिलाओं के साथ 6 पुरुषों पकड़ा गया। गिरफ्तार पुरुषों में उमेश रावत, अशफाक जमा, सोनू खां, दूधनाथ, होटल के मैनेजर अब्दुल मलिक और मनोज शामिल हैं। 3/5 अनैतिक व्यापार निवारण कानून के तहत सभी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। सभी को गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। छापेमारी की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस के होटल से बाहर निकलने तक बाहर लोग मजमा लगाए रहे। छापेमारी की लोगों में चर्चा होती रही।