फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के फर्जी प्रमाणपत्र के मामले में नौ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित के फर्जी प्रमाणपत्रों का उपयोग करने के आरोप में नौ लोगों पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। सदर तहसीलदार राजीव यादव की शिकायत पर बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यूपी नीट यूजी 2025 की प्रथम चक्र की काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया। इसके लिए महानिदेशक ने 26 अगस्त को दो और 27 अगस्त को सात अभ्यर्थियों का विवरण डीएम को भेजकर सत्यापन रिपोर्ट तलब की थी। डीएम अविनाश कुमार ने पहले अपर जिलाधिकारी से जांच कराई। इसके बाद कलेक्ट्रेट के न्याय सहायक और राजस्व सहायक से सभी नौ अभ्यर्थियों के स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित होने के प्रमाणपत्रों की जांच कराई। आठ सितंबर को तीनों जांच रिपोर्ट में पाया गया कि प्रमाणपत्र डीएम कार्यालय से जारी नहीं किए गए थे। प्रमाणपत्रों पर डीएम के हस्ताक्षर और कार्यालय की मुहर भी फर्जी है। अभ्यर्थियों के पते भी फर्जी मिले। इसके बाद डीएम के आदेश पर तहसीलदार सदर राजीव यादव ने सदर कोतवाली में 10 सितंबर को नौ अभ्यर्थियों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि तहसीलदार सदर की तहरीर पर बृहस्पतिवार को कोतवाली में 9 लोगों पर फर्जी प्रमाणपत्र के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि छात्रों पर अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेज का उपयोग करने का आरोप है। पुलिस अभ्यर्थियों के साथ प्रमाणपत्र बनाने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें