फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच अधिकारी पर ग्रामीणों ने लगाया लीपापोती का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। बीते 21 जुलाई को भीमापार गांव में शौचालयों की जांच करने जिला विकलांग अधिकारी के नेतृत्व में आई दो सदस्यीय टीम आठ दिनों बाद भी अपनी रिपोर्ट अभी तक जिलाधिकारी को सौंप नहीं पाई है। जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने में हो रही देरी को देख लोगों ने जांच टीम पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भीमापार के रतन गुप्ता ने पीएमओ और सीएम की वेबसाइट पर गांव में निर्मित कराए गए शौचालयों में धांधली का आरोप लगाया था। इसके बाद पीएमओ के निर्देश पर जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर शौचालयों की जांच करने के लएि उन्हें 21 जुलाई को भीमापार भेजा। टीम ने दो भागों में बंटकर पूरे गांव का जायजा लिया। इस दौरान जांच अधिकारियों ने शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और संबंधितों के बयान भी दर्ज किए थे। इसके अलावा, अपनी जांच रिपोर्ट बहुत जल्द जिलाधिकारी को सौंपने का वायदा ग्रामीणों से कर टीम मुख्यालय वापस लौट आई थी। भीमापार के रतन गुप्ता और चंदन गुप्ता ने कहा है कि अभी तक एक सप्ताह में भी जांच रिपोर्ट जिला विकलांग अधिकारी के दफ्तर से जिलाधिकारी के दफ्तर की दूरी नहीं तय कर पाई है। जांच टीम के जिला विकलांग अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपने में अभी चार-पांच दिन और लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें