फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते जिलाध्यक्ष। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुए किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक व एआईसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे उपस्थित थे। उन्होंने कांग्रेस के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि संगठन में कोई व्यक्ति बड़ा या छोटा नहीं है। पार्टी की संगठनात्मक शक्ति ही सबसे बड़ी होती है। कहा कि इस बात को सभी कार्यकर्ताओं ओ अपने-अपने दिमाग में रखना होगा। इस बार पहले की अपेक्षा संख्या में कम ही पदाधिकारी बने हैं, इसलिए इनकी जिम्मेदारी भी पहले की अपेक्षा ज्यादा बढ़ गई है। गांव-गांव में रहने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता जो किसी पद की लालसा नहीं रखते हैं और कांग्रेस के लिए और कांग्रेस की िवचारधारा के लिए वह कांग्रेस व्क ी लोक नीतियों के लिए गांव में लड़ाई के रूप में लड़ रहे हैं, ऐसे लोगों को पहचानना होगा। ऐसे लोगों को आगे लाना होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों को लेकर एक विशाल संगठन तैयार करने की रणनीति पर विचार चल रहा है। जो जल्द ही आने वाले समय में कांग्रेस का परचम फहराएगा। धर्म और जाति के ठेकेदारों से हमें लड़ना है, हमें पूरी दमखम के साथ और आपके सहयोग से एक मजबूत संगठन तैयार करके विपक्षियों का अच्छी तरह से जवाब देना होगा। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य आनंद राय, पंकज दुबे, आशुतोष गुप्ता, चंद्रिका सिंह, लाल साहब यादव, मंसूर जैदी, कुसुम तिवारी, राजीव सिंह, राम नगीना पांडेय ,अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें