एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मचारियों ने परिजनों के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बिरनो ब्लाक के मिर्जापुर बस्तपुर गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी सुनीता देवी को प्रसव पीड़ा हुई। 102 एंबुलेंस गर्भवती को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। महिला को एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा बढ़ी तो पायलट दिनेश यादव ने एंबुलेंस को रोक दिया और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन) सुनील यादव ने डिलवरी किट के माध्यम से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। सुनीता ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दिनेश सुनील के सराहनीय कार्य के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.सरफराज आलम और स्टाफ नर्स सीमा मिश्रा ने प्रशंसा की।