फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग और उत्साह के साथ किया नए साल का इस्तकबाल

विज्ञापन
नववर्ष 2021: गहमर गांव स्थित शक्तिपीठ कामाख्या धाम पर देवी दर्शन के लिए जुटी भक्तों की भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को नए वर्ष की धूम रही। लोगों ने जहां मंदिर में दर्शन पूजन का वर्ष की शुरुआत की तो वहीं लोगों ने एक दसरे को बधाई दी और उमंग तथा उत्साह के बीच नए साल का इस्तकबाल किया। शहर के लार्ड कार्नवालिस पार्क और गंगा की रेत पर दिन भर लोगों के आने-जाने का सिलसिला बना रहा। नए वर्ष की मस्ती युवाओं के सिर चढ़कर बोलती रही। बृहस्पतिवार की रात 12 बजते ही लोग जश्न में डूब गए। एक-दूसरे को बधाई दी। शुक्रवार की सुबह नए वर्ष की जो धूम शुरु हुई वह रात तक बनी रही। शहर के गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस पार्क में सुबह नौ बजे से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। बारह बजते-बजते खासी चहल-पहल हो गई। अधिकांश लोग परिवार के साथ पार्क में आए थे। परिवार संग पिकनिक मनाई और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वहीं अधिकांश लोग समूह में बैठकर पापकार्न, मूंगफली, चिप्स, चाकलेट आदि का आनंद लेते दिखाई दिए। परिवार और मित्रों के साथ पहुंचे कई लोग उल्लास के इस पल को अपने मोबाइल में कैद करने में जुटे थे। बच्चे भी किसी से पीछे नहीं रहे। जमकर धमाल किया। वह अपने मनोरंजन का सामान साथ ले आए थे। समूह में आए बच्चे वॉलीबाल, बैडमिंटन और क्रिकेट खेलने में व्यस्त दिखे। कुल मिलाकर लोगों ने उमंग और उल्लास के साथ नए वर्ष का स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए वर्ष की धूम मची रही। सुरक्षा की दृष्टि से महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें