फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जनसंख्या नीति से होगा समाज का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार आबादी पर नियंत्रण की तैयारी अब कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने बीते विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर राज्य में नई जनसंख्या नीति की घोषणा भी कर दी है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा की लोगों ने सराहना की है। कहा है कि नई जनसंख्या नीति से समाज का कायाकल्प होगा। नई नीति में वर्ष 2026 तक जन्म दर को प्रति हजार आबादी पर 2.1 और वर्ष 2030 तक 1.9 फीसदी लाने का लक्ष्य रखा गया है। इस नीति के तहत दो से अधिक बच्चे वालों को स्थानीय चुनाव लड़ने से वंचित रखे जाने की सिफारिश की गई है। यहां तक कि इन्हें नौकरी में पदोन्नति और सरकारी सब्सिडी आदि से भी वंचित रखा जाएगा। हालांकि लोगों का मानना है कि यह व्यवस्था पूरे देश में लागू होनी चाहिए। तभी देश आर्थिक और सामाजिक विकास की राह पर आगे बढ़ सकेगा। सरकार के इस निर्णय की बुद्धिजीवियों ने भी सराहना की है। उनका मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वैसे तो कई योजनाएं संचालित हैं, लेकिन इसके परिणाम इसलिये अच्छे नहीं आ पाए। इसको लेकर कोई नीति नहीं थी, लेकिन जनसंख्या नियंत्रण को लेकर यदि नई नीति निर्धारित हो गई, तो इसकी सभी योजनाएं असरकारक हो जाएंगी और इसका लाभ पूरे समाज को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें