पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने रविवार की रात जिले के कई थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए। नए आदेश के मुताबिक स्वाट टीम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को जमानिया का कोतवाल नियुक्त किया गया है। जबकि यहां तैनात अशेष नाथ सिंह को गहमर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी ने प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव को भुड़कुड़ा से बहरियाबाद थाने की जिम्मेदारी दी है। मुहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा को भुड़कुड़ा का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बहरियाबाद के थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय को रेवतीपुर भेजा गया है। बरेसर के थानाध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी को सादात का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सादात के थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह को प्रॉपर्टी सीजर प्रकोष्ठ में भेजा गया है। पुलिस लाइन से संतोष कुमार पाठक को बरेसर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
गहमर के थानाध्यक्ष रामसजन को मुहम्मदाबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन से रोहित कुमार मिश्रा को स्वाट टीम का नया प्रभारी बनाया गया है। रेवतीपुर के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक वाचक का पद दिया गया है।