करंडा। स्थानीय विकासखंड के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने संकुल के नोडल शिक्षक एवं एआरपी की एक बैठक में कहा कि शासन की ओर से लागू विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कुशलतापूर्वक किया जाए।
कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाए। विकासखंड में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से करंडा को जिले का प्रेरक ब्लॉक बनाने का प्रयास करूंगा। बैठक में डॉ. दुर्गेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, योगेंद्र सिंह, नित्यानंद गिरी, अमरनाथ यादव, अजीत कुमार, प्रणव मिश्रा, मृत्युंजय बिंद, राहुल राय, शिवजी सिंह, संदीप सिंह, सुधीर कुमार, बृजेश यादव आदि अध्यापक उपस्थित थे। उनके कार्यभार ग्रहण के मौके पर ही स्थानांतरित बीईओ जयराम पाल को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर विदाई दी गई।