फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन

Fri, 23 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नेता जी सुभाषचंद बोस की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।  
विज्ञापन



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से टैक्सी स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जिला सदस्यता प्रभारी गर्वजीत सिंह, हिमांशु राय, दीपू साहनी, मनोज यादव, अखंडप्रताप सिंह आदि मौजूद थे। परसपुरा स्थित भट्ट निवास पर आयोजित जयंती कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।

 इस मौके पर विनोद अग्रवाल, राजेंद्र विक्रम सिंह, रामपूजन सिंह, जयसूर्य भट्ट आदि थे। वहीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से आयोजित गोष्ठी में उन्हें अब तक भारत रत्न न दिए जाने और उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित न किए जाने पर रोष व्यक्त किया। अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें आजादी की लड़ाई का महान योद्धा बताया। इस मौके पर गुलाब प्रसाद श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, विरेश्वर सिन्हा आदि उपस्थित थे। संचालन प्रभात श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन


आलोक श्रीवास्तव के शास्त्री नगर स्थित आवास पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डा. अमित श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, श्याम सिन्हा, संदीप श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव,  आदि  थे। भाजपा संवाद प्रकोष्ठ की ओर से टैक्सी स्टैंड स्थित नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर विजय सिंह, अरुण सिंह, निशांत सिंह, कुंवर रूपेश आदि  थे।  इंडियन यूथ फाउंडेशन की ओर से सरस्वती विहार कालोनी में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर अनुराग राय, उपाध्यक्ष आनंद कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किया। नेता जी सुभाष ग्रामोत्थान सेवा संस्थान की ओर से ताड़ीघाट स्टेशन स्थित पार्क में नेता जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कुंवर रमेश सिंह, अविनाश रहे।
विज्ञापन

सिंह शास्त्री, डा. प्रेमशंकर सिंह, राधेश्याम गुप्त आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें