फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा को बुलाने की आवाज लगाकर भतीजे को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शनिवार की देर शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने चाचा को आवाज लगाने पर घर से बाहर निकले भतीजे पर फायर झोंक दिया। इस घटना में गोली कमर एवं हाथ में लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आवाज सुनकर जब-तक ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंचते बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां एसपी डा. ओपी सिंह ने घटना की जानकारी ली। वहीं डाक्टरों ने घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इधर कासिमाबाद सीओ के नेतृत्व में तीन थाने की पुलिस एवं एसओजी प्रभारी पहुंचकर छानबीन में जुट गए। कबीरपुर गांव निवासी वीरेंद्र राम गांव से बाहर सिवान में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही है। उनका हालचाल लेने के लिए गांव से उनका भतीजा सन्नी कुमार गौतम (26) आया हुआ था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और वीरेंद्र चाचा, चाचा की पुकार लगाने लगे। आवाज सुनकर भतीजा सन्नी निकला। उसके बाहर निकलते ही नकाबपोश बदमाशों दो फायर झोंक दिया। घटन में युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर परिजन जब तक बाहर आते बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमलेश पाल घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। इधर घटना की जानकारी होने पर सीओ कासिमाबाद महिपाल पाठक के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस, बिरनो और दुल्लहपुर की पुलिस भी पहुंच गई। वहीं कुछ देर बाद पहुंचे एसओजी प्रभारी श्यामजी यादव छानबीन में जुट गए। इधर घायल के जिला अस्पताल पहुंचते ही एसपी डा. ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में कासिमाबाद के सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गांव में ही किसी से पुरानी रंजिश का लग रहा। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें