फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के सिधउत गांव के सामने बाइक एवं कार की टक्कर में दो दिन पूर्व गंभीर रूप से घायल युवक की मऊ स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बीते 18 नवंबर की रात करीब नौ बजे सिधउत गांव निवासी सोनू राजभर (28) अपने चाचा मुराती राजभर के साथ बाइक से घर जा रहा था। गांव के सामने कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर सामने से आ रही कार से बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। चालक कार छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मऊ स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें