फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एमजेआरपी पब्लिक स्कूल को 10-9 से हराकर नेहरु स्टेडियम चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित नेहरु स्टेडियम में मंगलवार को कबड्डी प्रतियोगिता (जूनियर बालक वर्ग) का फाइनल मैच नेहरु स्टेडियम और एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें नेहरु स्टेडियम ने एमजेआरपी पब्लिक स्कूल को 10-9 से हरा दिया। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान अंजनी वर्मा, आकाश सिंह, इंद्रजीत यादव, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, योगेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें