गाजीपुर। विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता मुकेश कुमार गर्ग ने बृहस्पतिवार को सैदपुर क्षेत्र में ओटीएस के कार्यों की समीक्षा की थी। इसमें उन्होंने अवर अभियंता रामनरायन यादव की लापरवाही पाई। उनके निर्देश पर शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने उनको निलंबित कर दिया। साथ ही विद्युत वितरण खंड प्रथम से अटैच कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि ओटीएस व अन्य विभागीय कार्यों में लापरवाही पर विद्युत वितरण खंड जमानिया के 10 निविदा कर्मियों के खिलाफ बर्खास्त करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद