16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 के लिए प्रदेश के टीम में चयनित---नीरज
क्षेत्र के भुजहुआ स्थित शिवकाल भैरव स्टेडियम के खिलाड़ी एवं सौना गांव निवासी कतवारू प्रजापति के पुत्र नीरज का चयन 16वीं जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश जूनियर पुरुष हॉकी टीम में हुआ है। चयन की सूचना मिलते ही स्टेडियम और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्टेडियम के संस्थापक रामपुकार सिंह ने कहा कि नीरज की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। वहीं कोच धर्मेंद्र राजभर ने नीरज को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कमलेश मिश्रा, मनोज सिंह, आशीष विश्वकर्मा और अरविंद सिंह सहित अन्य लोगों ने भी नीरज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।