फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता चंद्रघंटा के दरबार में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
ोदीपुर मुहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। वासंतिक नवरात्र में बृहस्पतिवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की आराधना की गई। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाकर मत्था टेककर मंगल की कामना की। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम सहित सभी मंदिरों में सैकड़ों भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नवरात्र के पहले दिन से जगत जननी के पूजन-अर्चन की धूम है। भक्त घर में कलश स्थापित कर पूजन-अर्चन का कार्य कर रहे हैं। मिश्रबाजार एवं हमीद सेतु स्थित मां काली मंदिर, नवाबगंज स्थित मां शीतला,जिले के करहिया स्थित मां कामाख्या धाम में दर्जनों भक्त मां के दरबार में पहुंचे। उनके चरणों में प्रसाद आदि चढ़ाकर उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मां शेरावाली का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित भैरोनाथ सहित अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा की। पूरा दिन मंदिर परिसर भक्तों की चहल-पहल से गुलजार रहा। मुहम्मदाबाद : तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी, शाहनिंदा स्थित मां काली मंदिर के साथ जमालपुर स्थित मां महाकाली मंदिर पर पहुंचकर भक्तों ने मां का पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की। मां के जयकारे से आसपास का माहौल देवीमय बना रहा। करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां शक्ति स्वरूपा की आराधना की। उनसे मन्नतें मांगी। इसी तरह रेवतीपुर स्थित मां भगवती, दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता, देवकली स्थित चकेरी धाम, बहरियाबाद स्थित टड़वा भवानी, सैदपुर स्थित मां काली, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, भगीरथपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर सुबह से लेकर देर शाम तक पूजन-अर्चन का क्रम चलता रहा। इस अवसर पर मंदिरों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें