फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के लोगों को बीडीओ की फटकार

विज्ञापन
बिना मास्क के विकासखंड परिसर में बैठे लोगों को फटकार लगाते बीडीओ जमानिया हरीनारायण। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। विकासखंड के परिसर में बृहस्पतिवार को नामांकन फार्म लेने नो ड्यूज आदि कार्यों से आए लोगों को मास्क न पहनने की वजह से बीडीओ ने जमकर फटकार लगाई। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। बीडीओ हरीनारायण ने कहा कि विकासखंड में बिना वजह न आएं और अगर आएं तो कोविड-19 की गाइड लाइन का प्रयोग करें। ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसे लोग जो सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं करते हैं उन्हें विकासखंड में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बिना वजह लोग पेड़ के नीचे और इधर-उधर विकासखंड में बैठे रहते हैं। उन्हें भी हिदायत दी गई है कि वे बिना काम न बैठें। विकासखंड में कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास हैं और संक्रमण दिन पर दिन फैल रहा है। बचाव ही इलाज है। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क के काउंटर पर बैठे कर्मचारियों को भी जमकर फटकार लगाई और मास्क सेनेटाइजर ग्लव्स का प्रयोग करने का निर्देश दिया। कहा कि ग्लव्स पहनकर ही फार्म लें और समय-समय पर हाथ को सेनेटाइज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें