फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : पहले दिन हुई देवी शैलपुत्री की आराधना

विज्ञापन
कामाख्या धाम मंदिर के गर्भगृह के पास महिला भक्तों की जुटी भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार को देवी शैलपुत्री की आराधना की गई। शहर सहित प्रमुख देवी मंदिरों में भोर से ही महिला और पुरुषों की लाइन लगी थी। भक्तों ने मां शेरावाली का दर्शन-पूजन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर घंटे घड़ियाल और मां के जयकारे से गूंजते रहे। उधर, भक्तों ने नौ दिन का व्रत भी शुरू किया। देवी मंदिरों में कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का ख्याल नहीं रखा जा सका। दर्शन के लिए लगी कतार एवं गर्भगृह में भीड़ जमी रही। गहमर : करहिया स्थित मां कामाख्या धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का क्रम शनिवार को भोर से लेकर देर रात तक चला। नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां के दर्शन किए। मां के दर्शन के बाद भक्तों ने भैरोंनाथ का दर्शन किया। पूरे दिन हवनकुंड में आहूति डालने का क्रम जारी रहा। अनलाक-5 में जहां कुछ लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए दर्शन-पूजन किया, वहीं भक्ति भाव में डूबे लोगों को इसका ख्याल तक नहीं रहा। भदौरा : रेवतीपुर स्थित भगवती मां के दरबार में नवरात्र के पहले दिन विभिन्न जगहों से भक्त पहुंचे। सुबह से घंट बजने का जो क्रम शुरु हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। भक्तों ने मां की आराधना कर मन्नतें मांगी। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला बना रहा। बीच-बीच में देवी भक्तों द्वारा उनका जयकारा किए जाने से आसपास का माहौल देवीमय बना रहा। कई भक्तों ने मां के दरबार में अंखड दीप भी जलाया। करीमुद्दीनपुर : मां कष्टहरणी भवानी के दरबार में नवरात्र के पहले दिन स्थानीय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मां का पूजन-अर्चन कर अपने एवं परिवार की खुशहाली की देवी मां से प्रार्थना किया। दिन भर लोग दर्शन-पूजन के लिए आते रहे। दिलदारनगर: पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के दिलदारनगर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-चार और तीन के मध्य स्थित सायर माता मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मां के चरणों में फूल-माला, प्रसाद चढ़ाने के साथ कई भक्तों ने चुनरी भी चढ़ाई। शेरावाली का दर्शन-पूजन करने में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। यहां मन्नतें पूरी होने पर भक्त मां को घंटा चढ़ाते हैं। बहादुरगंज : चंडी माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों के आने का क्रम शुरु हो गया था। भक्तों ने अगरबत्ती और धूप बत्ती जलाकर शेरावाली का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें