गाजीपुर। विशेष न्यायाधीश एससी/ एसटी एक्ट गुलाब सिंह ने नायब तहसीलदार सहित चार को 11 नवंबर को तलब किया है। नगर कोतवाली इलाके के रजदेपुर देहाती निवासी रामचंदर राम ने बैंक से लोन लिया था। आर्थिक तंगी के कारण लोन नहीं जमा कर पाया। वसूली को लेकर नायब तहसीलदार सुशील कुमार दुबे, चपरासी सूबेदार यादव, अमीन मदन यादव एवं लालमोहन यादव एक जून 2012 को उसके घर पहुंच गए। वादी का आरोप है कि उन लोगों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारापीटा और जीप में बैठाकर साथ ले गए। न तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखा और न हीं एसपी के यहां सुनवाई हुई। तब वादी ने न्यायालय में अपनी अर्जी लगाई। न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उसके अर्जी को परिवाद के रूप में दर्ज करते हुए उपरोक्त लोगों को जरिए समन तलब किया है।