फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय की परीक्षा में शामिल होंगे 4767 छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह में दस अप्रैल को 4767 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दो परीक्षा केंद्र अधिक बनाए गए हैं। शहर के पुलिस लाइन के पास दशकों पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की गई थी। दस अप्रैल को होने वाली परीक्षा में विभिन्न विकासखंडों के 4767 छात्र-छात्राएं इसमें सम्मिलित होंगे। बीते साल 3706 परीक्षार्थी बैठे थे। इस बार सबसे ज्यादा परीक्षार्थी जखनिया विकासखंड क्षेत्र के हैं जबकि भांवरकोल के छात्रों की संख्या सबसे कम है। बाराचवर ब्लाक के 184, भदौरा 114, भांवरकोल 108, बिरनो 209, देवकली 327, गाजीपुर 475, जखनिया 1031 तथा करंडा ब्लाक के 206 परीक्षार्थी हैं। इसके अलावा कासिमाबाद के 276, मनिहारी 282, मरदह 244, मुहम्मदाबाद 238, रेवतीपुर 145, सादात 525, सैदपुर 196 तथा जमानिया विकासखंड के 207 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार दो केंद्र अधिक बनाए गए हैं। बीते वर्ष छह केंद्र बनाए गए थे। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि परीक्षार्थी बीस मार्च के बाद निर्धारित वेबसाइट से अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें