वेलफेयर क्लब की ओर से सहजानंद पीजी कालेज में आयोजित शास्त्रीय एवं
लोकनृत्य प्रतियोगिता के दूसरे चरण में रविवार विभिन्न विद्यालयों के
शिक्षकों ने नृत्य में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
एकल और समूह में
नृत्यों की प्रस्तुतियां देख लोग मुग्ध हो गए। कनिष्ठ वर्ग में साक्षी
गुप्त, अर्पिता राय, मानसी और रंजीत के समूह ने लोगों को झूमने पर विवश कर
दिया।
सपा नेता मन्नू सिंह ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। क्लब के अध्यक्ष डा.
शरद कुमार वर्मा, सचिव सिद्वार्थ मालवीय तथा जनपद गवर्न पवन पांडेय ने
उन्हें सम्मानित किया।
डा. बद्री प्रसाद विचित्र, धर्मेन्द्र कुमार, राजू,
संजय वर्मा, मनोज दूबे, अजय यादव, राजेश, अनिल, बाबू लाल, प्रमोद, आकाश क
सहयोग रहा। संचालन प्राची पांडेय एवं आभार क्लब के अध्यक्ष डा. वर्मा ने
किया।