फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवान भारत सभा ने चालाया शहीद स्मृति अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 114वें जयंती पर नौजवान भारत सभा के सदस्यों ने सोमवार को शहीद स्मृति अभियान चलाया। रमेश कुमार के नेतृत्व में कासिमाबाद विकासखंड के मुबारक क्षेत्र ग्राम पंचायत में लोगों को जागृत करने के लिए घर-घर भगत सिंह से संबंधित परचे बांटकर लोगों को जागृत किया। इस अवसर पर रमेश कुमार ने बताया कि आज पूरे देश में सामाजिक असंतुलन बढ़ता जा रहा है। लोगों में एक बार फिर हीन भावना पैदा हो रही है। इससे समाज में अपराध बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं रोकने में समाज विफल है। यही नहीं दलितों के ऊपर जो अत्याचार हो रहे हैं उसे रोकने में सरकार भी नाकाम है। बताया कि नौजवान भारत सभा की ओर से दो दिवसीय अभियान रविवार से प्रारंभ किया है जो पूरे भारत के गांव में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भगत सिंह के विचारों एवं किए गए कार्यों, त्याग, बलिदान से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। इस अभियान के तहत संस्था का प्रयास है कि हर घर में भगत सिंह के विचार पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें