गाजीपुर। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह आठ से 12 बजे तक होगी। राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र वेबसाइट www.entdata.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में अनुक्रमांक एक से 300 तक के छात्रों का केंद्र राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर है जबकि अनुक्रमांक 301 से 376 तक का केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के अनुक्रमांक एक से 224 का केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर जबकि 225 से 416 अनुक्रमांक का केंद्र लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कालेज गाजीपुर है।