जमानिया। विकास खंड में बृहस्पतिवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित शिविर में 116 दिव्यांगों को सहायक उपकरण
बांटे गए। इसमें 56 ट्राईसिकिल दो फोल्डिंग व्हीलचेयर, 56 बैसाखी और दो छड़ी दी गई।
ब्लाक परिसर में सहायक उपकरण वितरण शिविर की मुख्य अतिथि विधायक सुनीता सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्रों को उनका हक मिले, जिसको देखते हुए कार्य किया जा रहा है। दिव्यांगों को लेकर सरकार बहुत गंभीर है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दिव्यांगजन शादी अनुदान से लेकर पेंशन तक के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं का सभी पात्रों को लाभ लेने के लिये आवेदन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार आलोक कुमार, बीडीओ हरिनारायण, मनोज कुमार यादव, सुनील सिंह, नारायण दास चौरसिया, मिथिलेश सिंह, सुनील सिंह, तेजबहादुर सिंह, अमित सिंह आदि उपस्थित थे।