गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने सोमवार कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। पर्यटनमंत्री ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते हुए उपस्थित लोगों के संविधान के प्रति शपथ दिलाई।
इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर बहादुर सिपाहियों और पुलिस के जवानों के साथ ही विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक टीमों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल और पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव मौजूद थे।
सीएमओ कार्यालय पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी तथा अन्य शासकीय कार्यालयों पर विभागाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। नेहरु स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ाधिकारी दिव्या वर्मा ने झंडी दिखाकर किया।
इस मौके पर जिला अस्पताल में पुरुष एवं महिला मरीजों को फल तथा बाल सुधार गृह में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील भवन पर उपजिलाधिकारी एसडी सिंह, यूसुफपुर सहकारी संघ भवन पर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष ओमकारनाथ राय, सहकारी क्रय-विक्रय समिति में मिर्जा अशफाक बेग, नगरपालिका परिषद में तलमुल खां ने ध्वजारोहण किया।
दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक एनके चौबे, आरपीएफ पोस्ट पर प्रभारी आरए प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। देवकली संवाददाता के अनुसार, ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख मोती पासी, बासूचक पंचायत पर ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, आंगनबाड़ी केंद्र मुख्यालय पर सीडीपीओ चिंता यादव ने झंडारोहण किया।
मरदह संवाददाता के अनुसार, खंड शिक्षा कार्यालय पर एबीएसए धनपति यादव, कस्तूरबा विद्यालय पर वार्डेन प्रेमा सिंह ने ध्वजारोहण किया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार, ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख रमाशंकर सिंह, तहसील मुख्यालय पर एसडीएम भानूप्रताप सिंह, नगर पंचायत में पंचायत अध्यक्ष शशि सोनकर ने ध्वजारोहण किया। सादात संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण हुआ।