जम्मू-कश्मीर में 27 फरवरी को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जिले के रहने वाले कर्नल एमएन राय के नाम से रौजा पर बन रहे ओवरब्रिज का उद्घाटन कराए जाने के लिए बुधवार को जिला पंचायत सभागार में सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश सिंह गौतम की तरफ हस्ताक्षर बैनर लगाया गया।
जिला पंचायत की बैठक में भाग लेने आए दर्जनों सदस्यों ने बैनर पर अपना हस्ताक्षर कर सहर्ष स्वीकृति प्रदान किया।
पंचायत की बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे ने सदन में शहीद कर्नल के नाम पर रौजा ओवरब्रिज का नामकरण किए जाने का प्रस्ताव लाया, जिसे हर्षमति से पास कर सभी ने स्वीकृति जताया।
जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह के अलावा दर्जनों लोक सेवकों ने हस्ताक्षर किया। हस्ताक्षर अभियान में ब्लाक प्रमुख रामायन सिंह, जिला पंचायत सदस्य भोलाराम, अमृता चौबे, अंजू राय, उमेश, बुझारत, प्रेम सिंह, अनुराग, बृजेश, संजीव, अशोक, बसपा नेता सुभाष राम आदि ने भाग लिया।