फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 12 थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में केवल महिला और पुरुष ही नहीं, थर्ड जेंडर वोटर भी बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

अक्टूबर 2025 में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 46 थी। एसआईआर के बाद यह घटकर 34 रह गई है। यानी इस प्रक्रिया में 12 थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम सूची सूची से हटा दिए गए है।
जिले में कुल 29,51,478 मतदाता थे। विशेष गहन पुनरीक्षण में 4,08,689 मतदाताओं के नाम कटे हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2.39 लाख महिलाएं, 1.74 लाख पुरुष और 12 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। थर्ड जेंडर वोटर की संख्या भले कम है, लेकिन हाशिये पर खड़े समुदाय पर इसका असर ज्यादा गहरा माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की सैदपुर विधानसभा में पहले 8 थर्ड जेंडर वोटर थे, जिनमें से एक नाम कट गया और उनकी संख्या सात हो गई है। वहीं, जंगीपुर विधानसभा में 5 में से एक वोटर एसआईआर में बाहर हो गया ओर यहां चार थर्ड जेंडर वोटर बचे है।
विज्ञापन

इसके अलावा जखनियां विस में पांच और जमानियां विधानसभा क्षेत्र में एक थर्ड जेंडर वोटरों ने समय से गणना प्रपत्र और जरूरी दस्तावेज जमा किए, जिससे इनके नाम सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें