करंडा। थाना क्षेत्र के धनईपुर गांव में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी सुनीता देवी (42) पत्नी सुबेदार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद मृतका के पिता उमा यादव ने पुलिस अधीक्षक को फोन कर बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुल स अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष करंडा अशोक मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद