फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने विभिन्न गंगा घाटों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। कोरोना संक्रमण के बीच सरकार द्वारा नदी में शवों के जलप्रवाह पर रोक लगाए जाने के बाद से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो गया है। रविवार को जमानिया के नायब तहसीलदार चंद्रशेखर और प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न गंगा घाटों, अंत्येष्टि स्थल मलसा, भगीरथपुर, गरुआ मकसुदपुर, डुहिया, सरैया, पटकनिया, युवराजपुर, सुजानपुर का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों से गंगा में शवों का जलप्रवाह न करने की अपील की। टीम ने अंत्येष्टि स्थलों के डोम राजाओं को निर्देशित किया कि किसी के जलप्रवाह पर अविलंब पुलिस को सूचना दी जाए, जिससे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस दौरान पुलिस प्रशासन सहित राजस्व तथा पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल पेट्रोलिंग के दौरान नदी में जगह-जगह शवों की खोजबीन भी नाव के जरिए की गई। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कमजोर और असहाय लोग जो अंतिम संस्कार के लिए सक्षम नहीं हैं। उन्हें ग्राम पंचायत के सचिव से पांच हजार और लकड़ी की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारी द्वय ने चौकीदारों, बीट प्रभारियों को गांव में विभिन्न कारणों से मृत होने वाले लोगों की एक सूची बनाने का निर्देश दिया, जिससे मौत का वास्तविक कारण पता चल सके। इस दौरान राजस्व निरीक्षक इंद्रप्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, ओमवीर सिंह, चंदन सोनकर, आशुतोष कुशवाहा, लेखपाल रामराज, सागर कुशवाहा, राहुल, जितेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें