फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही से मारपीट करने वाले चार चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगज। थाना क्षेत्र के ढेलवा गांव में अराजक तत्व शनिवार को दो पुलिस कर्मियों के साथ कहासुनी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने चार आरोपियों को तलवल मोड़ से धर-दबोचा। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया। रजादी चौकी प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ढेलवा गांव में सिपाहियों के साथ मारपीट के आरोपी भागने की फिराक में तलवल मोड़ पर खड़े हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर पुलिस कर्मियों को आता देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी करके चारो अराजक तत्वों को धर-दबोचा। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि बीते शनिवार को क्षेत्र के ढेलवा गांव में अवैध ताड़ी बेचने और लॉकडाउन के नियम-निर्देश की धज्जिया उड़ाने की सूचना मिली थी। इस पर सिपाही धीरज राव और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों द्वारा नियम-कानून बताने पर वहां ताड़ी का सेवन कर रहे अराजक तत्वों ने दोनों सिपाहियों पर लाठी-डंडे से हमला करने के साथ मारपीट शुरु कर दी। इस मामले में सिपाहियों की तहरीर पर दस नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। घटना में शामिल चार आरोपी तलवल मोड़ पर खड़े होकर कहीं भागने के प्रयास में बस का इंतजार कर रहे थे। पूछताछ में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों ने अपना नाम ढेलवा निवासी रामायन राम, सीरवल राम, मनीष राम और राजू राम बताया। पूछताछ में उन्होंने सिपाहियों के साथ मारपीट करना स्वीकार किया। चारों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें