फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला सड़ा-गला शव: चार दिन से लापता था मासूम, पुलिस और परिजन कर रही थी तलाश; दादी हिरासत में

Thu, 09 Jul 2026 03:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: चार दिन से लापता मासूम का शव घर से कुछ दूरी पर ही मिला। बच्चे की तलाश पुलिस और ग्रामीण कर रहे थे। इस बीच दुर्गंध आने पर पता चला। पुलिस ने दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। 
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में चार दिन से जिस मासूम की तलाश में परिजन और पुलिस गांव-गांव भटक रही थी, उसका क्षत-विक्षत शव बृहस्पतिवार सुबह घर से महज 40 से 45 मीटर दूर खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी सड़ चुका था और उससे उठ रही दुर्गंध ने घटना को और भी रहस्यमय बना दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए मासूम की दादी को हिरासत में लिया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि गोड़ी खास गांव निवासी जामवंत कुशवाहा उर्फ पिंटू का चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ छह जुलाई को घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह खेत की ओर गई महिलाओं ने चरी के खेत से तेज दुर्गंध आने पर वहां देखा तो एक बच्चे का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने शव की पहचान सिद्धार्थ के रूप में की। शव घर से करीब 40 से 45 मीटर की दूरी पर मिला।

इसे भी पढ़ें; घर में घुसा सात फीट का मगरमच्छ: कुत्तों के भौंकने से हुई जानकारी, कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा

सूचना पर क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय, थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा, फॉरेंसिक टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने मासूम की दादी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

मौके पर जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर का कहना है कि मामला सामने आने के बाद दादी घर से भाग गई थी। इसलिए संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

एएसपी ग्रामीण का कहना है कि मामले की जांच हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उधर, घटना के बाद पूरे गांव में शोक, दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें