मुहम्मदाबाद। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज की बैठक रविवार को नगर के जमालपुर महल्ला स्थित सभासद कैफ अंसारी के आवास पर हुई। इसमें पसमांदा समाज की समस्याओं पर विचार किया गया।
मुख्य अतिथि आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष रफीक अंसारी ने पसमांदा आंदोलन के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि भारत विविधता में एकता का देश है। आज के राजनीतिज्ञों की सियासी चालाकी की वजह से मुस्लिम समाज की बहुसंख्यक आबादी विकास की मुख्य धारा से अलग-थलग पड़ी है।
पिछड़ा, दलित और पसमांदा एकता पर बल दिया। बैठक में महाज की प्रदेश महिला अध्यक्ष शाहीन आलम , जिला अध्यक्ष फैयाज अहमद शाह, डाॅ. जैनुल आब्दीन अंसारी, डाॅ. मोहम्मद इकबाल और डाॅ. वसीम अख्तर ने भी अपना विचार रखे। इस अवसर पर ताबिश बिन अनवर, शिवमुनी यादव, एजाज अंसारी, इसरार युसूफ, मुमताज रायनी, भोनू कुरैशी, नूरुल हसन आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता डा. फतह मुहम्मद और संचालन सभासद कैफ अंसारी ने किया।