फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए की हत्या, पट्टीदार समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव उर्फ सुनील की हत्या मामले का खुलासा शनिवार को हो गया। पट्टीदार ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए चार सहयोगियों के साथ सुनील की हत्या कर दी थी। इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने बताया कि सभी आरोपियों को एसओजी और बहरियाबाद थाने की संयुक्त टीम ने शनिवार को सैय्यद बाबा मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लोहे की चेन लगा बांस का डंडा और एक अन्य डंडा बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम भुड़कुड़ा कोतवाली के झोटना गांव निवासी सोनू यादव, बघाई गांव निवासी प्रियांशु यादव, आशीष राजभर, शादियाबाद थाना के कैथौली गांव निवासी हरिओम उर्फ ओम राजभर और भुड़कुड़ा कोतवाली के रामपुर बलभद्र निवासी शिवकुमार यादव उर्फ शिवा बताया।
एसपी सिटी के मुताबिक हत्यारोपी प्रियांशु यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव का वो पट्टीदार है। कुछ समय पहले अनिल ने सरेआम बिना किसी बात के उसे कई थप्पड़ मार दिया था। इससे वो काफी लज्जित महसूस कर रहा था। इसी का बदला लेने के लिए चार सहयाेगियों के साथ मौका देखकर मारपीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

दूसरे हत्यारोपी आशीष राजभर ने बताया कि सोनू के कहने पर प्रधान प्रतिनिधि को मारने के लिए कई दिनों से तैयारी हो रही थी। एक लकड़ी के छोटे डंडे में साइकिल की चेन लपेटी गई थी। सोनू ने बांस का डंडा लिया था। इसकी व्यवस्था प्रियांशु ने ही की थी।
ये है मामला
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बघाई गांव स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास नहर किनारे पौधे रखे गए थे। 15 जुलाई की देर शाम पौधों को देखने गए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव को दो बाइक सवार हमलावरों ने लाठी- डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें