फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहलाने वाली घटना: मां से उलझने पर छोटे ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, छोटी सी बात पर शुरू था विवाद

Mon, 21 Feb 2022 04:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के डोड़सर गांव में मकान के विवाद में दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दे दिया गया। मां के सामने ही छोटे बेटे ने बड़े भाई की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के डोड़सर गांव से एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर सामने आई है। यहां मकान के विवाद में मां से उलझने पर छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर रॉड से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना सोमवार दोपहर की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही एसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।  मरदह थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (22) चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह छोटे तीन भाइयों से अलग रहता था। मां विमली देवी दूसरे नंबर के पुत्र राकेश, राहुल और जंतर यादव के साथ रहती है।

जर्जर मकान की ईंट को लेकर था विवाद
जर्जर  मकान को गिराकर अपने तीनों पुत्रों के साथ विमली देवी ईंट को हटाकर दूसरे स्थान पर रखवा रही थी। इसी दौरान बड़ा पुत्र धर्मेंद्र पहुंचा और ईंट हटाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। मां से बात बढ़ता देख छोटा भाई राकेश से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों भाई आपस में मारपीट करने लगे।

विज्ञापन

जबतक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचते आक्रोशित राकेश ने लोहे के रॉड से बड़े भाई धर्मेंद्र के सिर पर वारकर दिया, जिससे लहूलुहान धर्मेंद्र अचेत होकर गिर पड़ा। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आननफानन उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  

मां ने ही दर्ज कराया मुकदमा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां विमली देवी ने छोटे पुत्र के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया। इधर मौके पर पहुंचे एसपी रामबदन सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ की। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र की मां की तहरीर पर राकेश यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें