फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे 48 घंटे बाद भी पकड़ में नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरतरा में बीयर की दुकान के सेल्समेन सर्वेश की हत्या को 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर पुलिस का दावा है कि मृतक की मां की तहरीर पर दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में दबिश दी जा रही है। बीते मंगलवार को मुबारकपुर हरतरा ग्राम पंचायत के झंगिया गांव निवासी सर्वेश यादव तथा दीपक यादव को हरतरा गांव स्थित एक इंटर कालेज के पश्चिम तिराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान सर्वेश यादव की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि भुड़कुडा थाना क्षेत्र के टालगांव मोलनापुर निवासी मनु उर्फ मनोहर तथा एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें