फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में मोबाइल पर बात करते दिखे नूर मोहम्मद (साइड स्टोरी)

विज्ञापन
घटनास्थल पर बिलखती पूर्व प्रधान की पत्नी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
बहरियाबाद। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चकफरीद गांव के कार्यवाहक पूर्व ग्राम प्रधान एक निजी चिकित्सक की डिस्पेंसरी के पास मोबाइल से किसी से बात करते दिखाई पड़ रहे हैं। सुबह चार बजे से पहले वह घर से उत्तर दिशा में गए और पुन: लौटकर नदी की तरफ चले गए। चाय पीने के लिए चौक पर पहुंचे तो लॉकडाउन की वजह से दुकान बंद थी। इसके बाद मोबाइल पर बात कर वह घर की तरफ वापस लौटने लगे। फिलहाल पुलिस इन प्रमुख बिंदुओं को खंगालने के साथ छानबीन में जुटी हुई है। मृतक नूर मुहम्मद वर्ष 1995 में अपनी ग्राम पंचायत के सदस्य चयनित हुए थे। चुनाव के एक वर्ष बाद महिला ग्राम प्रधान आरती सहाय का निधन हो गया था। इसके बाद नूर मुहम्मद कार्यवाहक ग्राम प्रधान बनाए गए थे। इधर कुछ वर्षों से वह लकड़ी का व्यापार करते थे। मृतक की कोई संतान नहीं है। उन्होंने अपने साढ़ू की बेटी को गोद लिया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इधर हत्या किन कारणों से हुई इस बात को लेकर भी ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें