नंदगंज। थाना क्षेत्र के रजादी गांव स्थित नहर के पास सोमवार को हत्याकर फेंका गया एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही टीम ने घटना स्थल से खून लगा ईंट और लाठी भी बरामद किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सुबह ग्रामीण नहर के तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर मृत पड़े एक युवक पर पड़ी। इसकी जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने लगे। साथ ही घटना स्थल से खून लगे ईंट और लाठी को भी कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। दोपहर करीब एक बजे परिवार के लोग थाने पहुंचे और मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के मनुआपुर चक अबुल वहाब गांव निवासी चंदेव बनवासी (40) के रूप में की। परिवार के लोगों ने बताया कि चंदेव जगनापुर कटैला स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करता था। उसे वहां से एडवांस के रूप में 10 हजार रुपये मिले थे। रविवार की दोपहर घर से पैसा लेकर सुजनीपुर बहन मंजू के घर गया था। वह वापस से वह घर आ रहा था कि रास्ते में किसी ने उसे लाठी डंडे और ईंट से मारकर हत्या दी। मृतक के एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। इधर घटना के बाद पत्नी विद्या का रो री कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी विद्या की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। भुड़कुड़ा सीओ राजीव द्विवेदी ने छानबीन चल रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।