फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बक्सर में निकाय चुनाव आज, यूपी-बिहार सीमा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बक्सर में रविवार को होने वाले नगर परिषद तथा नगर पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार की शाम से ही यूपी-बिहार की सीमा को सील कर दिया गया। यूपी-बिहार सीमा को जोड़ने वाले गहमर थाना क्षेत्र के बारा और देवल कर्मनाशा पुल पर चौकसी बढ़ा दी गई। इसके लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों में पहले ही वार्ता कर ली थी।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर में मतदान शुरू होने के 12 घंटे पहले सीमा को सील करते यूपी बिहार बार्डर के दोनों तरफ सख्त निगरानी बरती जा रही है। दोनों राज्यों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में बार्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्णय लिया गया था। इसके मद्देनजर दोनों प्रांतों की सीमावर्ती पुलिस अपने - अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत यूपी- बिहार सीमा पर विशेष सतर्कता बरत रही है।
गहमर थाना क्षेत्र के बारा तथा देवल कर्मनाशा पुल पर बैरिकेडिंग कर गश्ती बढ़ा दी गई है। शनिवार की शाम सीमा को सील करते हुए बड़े वाहनों पर पूर्णता रोक लगा दी गई। सीमा को जोड़ने वाली ताड़ीघाट-बारा व देवल-दिलदारनगर मार्ग सहित गंगा व कर्मनाशा नदी के जल मार्गों पर पुलिस जवानों का पहरा रहेगा।
विज्ञापन

मतदान के मद्देनजर दोनों राज्यों के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक की थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बक्सर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि यूपी - बिहार सीमा को मतदान शुरू होने के 12 घंटे पहले सीमा सील करते हुए मतदान संपन्न होने तक सख्त निगरानी की जाएगी। वहीं एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद ने बताया कि सेवराई तहसील का अधिकांश क्षेत्र बिहार के बक्सर जिले के सीमा क्षेत्र पड़ता है।
गहमर पुलिस की टीमें 24 घंटे सीमा पर आवागमन करने वाले लोगों की जांच कर रही है। नगर पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का भ्रमण किया गया। खासकर बिहार सीमा पर पुलिस को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि सीमा क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें