जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में पातालगंगा मंडी में किसानों के साथ बैठक कर किसानों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर पातालगंगा मंडी सड़क (फुटपाथ) पर लगने की समस्या को देखते हुए तहसीलदार को जमीन तलाशने का निर्देश दिया गया।
कहा कि जमीन की उपलब्धता होने पर मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने सब्जियों, फलों की पैकिंग के लिए पैक हाउस निर्माण के लिए जमीन तलाशने के लिए भी निर्देश दिए गए ताकि किसानों के कृषि उत्पाद को देश में ही नहीं बल्कि इसके अलावा विदेशों में भी भेजा जा सके।
पातालगंगा से सब्जियां पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश तथा दूसरे देशों को जाती हैं जिसमें किसानों को बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने कहा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए सरकार कृत संकल्प है।
बैठक में उपस्थित किसानों एवं व्यवसायियों ने बिजली, पानी, लाइट ,बैंक एटीएम के अलाव सड़क के चौड़ीकरण आदि सुविधाओं की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने हर संभव सुविधा मुहैया उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए उपस्थित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।
पेंशनरों की समस्याओं को एडीएम ने सुना, 19 को सम्मानित किया
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण सिंह की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन हुआ। पेंशनर दिवस पर पेंशनरों के विभिन्न समस्याओं का निराकरण हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित हुए कुल 19 पेंशनरों को साल व प्रमाण-पत्र देकर अपर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। संवाद