फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच पालिका बोर्ड की बैठक हुई

Tue, 31 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक सोमवार को हंगामा के बीच पालिका के सभागार में हुई। इसमें जलकल परिसर में पार्क बनाने के प्रस्ताव को लेकर सभासदों की त्योरी चढ़ गई। उन्होंने विरोध जताया। हालांकि बाद में अध्यक्ष के समझाने पर वह इस मुद्दे पर राजी तो हो गए लेकिन उनका कहना था कि बाहरी लोगों के प्रवेश पर ध्यान देना होगा। इस दौरान 26 करोड़ 86 लाख 85 हजार का बजट स्वीकृत हुआ।  
विज्ञापन


बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि करने के बाद कार्रवाई शुरू होते ही नगर पालिका के 265 कार्यों के संबंध में सभासदों की तरफ से जानकारी मांगने पर बताया गया कि यह सब लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इस पर सभासदों से दूसरा प्रस्ताव देने को कहा गया। बैठक में पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि सभी 25 वार्डों में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए एक-एक टैंपों भेजा जाएगा जो घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेगा। 

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जेई विवेकानंद सिंह को कार्यों में लापरवाही और पालिका परिषद को विकास में सहयोग न करने को लेकर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। उनके लिए शासन को भी पत्र लिखा गया था। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव, कर अधीक्षक विजयशंकर, सभासद संजय सिंह, वहीद चौधरी, जुलेखा बेगम, संदीप श्रीवास्तव, राजन सिंह, सरिता गुप्ता, ओपी यादव, रणजीत यादव, अशोक मौर्य एवं पारस आदि उपस्थित थे। बैठक में कई महिला सभासदों की जगह उनके प्रतिनिधियों ने शिरकत की जो चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें