फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मैन पावर सर्विस लेकर मुबंई की कंपनी ने हड़पे 2.50 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नारी पचदेवरा की कंपनी से मैन पाॅवर सर्विस लेकर मुबंई की एक कंपनी ने भुगतान के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लिया है। रविवार की देर शाम रामपुर मांझा थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने करीब दो करोड़ 50 लाख रुपये हड़पने का आरोप कंपनी पर लगाया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
नारी पचदेवरा गांव निवासी राजकुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एसएलबी फैसिलिटी मैनजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का शाखा कार्यालय नारी पचदेवरा में है। राजकुमार पांडेय इसके निदेशक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुंबई की कंपनी सिक्यौर वैल्यू इंडिया लिमिटेड एवं एजीएस ट्रसएक्ट टेक्नोलॉजी लिमिटेड से गाजीपुर सहित अन्य जिलों में बैंकों के एटीएम में कैश जमा करने के लिए चालक, सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी की आपूर्ति के लिए वर्ष 2021 में अनुबंध हुआ था।
कंपनी ने मैन पाॅवर उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित दर के हिसाब से भुगतान का आश्वासन दिया लेकिन आज तक एक रुपये का भुगतान नहीं किया।
पीड़ित राजकुमार पांडेय ने बताया कि ऐसे में कर्मचारियों, सिक्योरिटी गार्ड और चालकों को चार महीने से अपने पास से भुगतान करना पड़ रहा है। करीब दो करोड़ 50 लाख रुपये का बकाया है। कई बार फोन और ईमेल करने पर गत आठ मार्च को कंपनी के एक जिम्मेदार कर्मी से बात हुई तो उनके बुलाने पर नौ मार्च को कागजात लेकर मुंबई पहुंचा।
जहां कंपनी के जिम्मेदारों ने धमकी देने के साथ गालीगलौज की और 50 लाख रुपये की एक पर्ची देकर बताया कि आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खाते में 24 घंटे में पैसा चला जाएगा लेकिन आज तक पैसे खाते में नहीं आए। किसी तरह वहां से जान बचाकर घर लौटा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जालसाजी, धोखाधड़ी और बेईमानी करके मेरी कंपनी का दो करोड़ 50 लाख रुपये मुबंई की कंपनी के कर्मियों ने हड़प लिया है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुंबई की कंपनी के चेयरमैन रवि गोयल, सौरभ लाल, विनायक, स्टेनली जानसन, अनिल शाह के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामपुर मांझा थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें