फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्तार के सह आरोपी ने न्यायालय में आरोपमुक्त का किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी और उसके अन्य सहयोगियों पर एमपी एमएलए कोर्ट में 23 साल पुराने मनोज राय हत्याकांड में पुलिस की चार्जशीट के बाद आरोप तय होने की कार्यवाही चल रही है। बुधवार को आरोप तय होने थे। लेकिन मुख्तार अंसारी के साथ सह आरोपी सरफराज उर्फ मुन्नी की तरफ से आरोपमुक्त करने का आवेदन दिया गया। सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तिथि तय की गई है।15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी हत्याकांड हुआ था और उसी दिन मनोज राय की भी हत्या हुई थी। मनोज राय को भी मुख्तार अंसारी ने हमलावरों में शामिल बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन मनोज राय के पिता ने पुत्र की हत्या बताते हुए बीते जुलाई माह में मुख्तार अंसारी और उसके साथियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस की चार्जशीट में मनोज राय के पिता ने मुख्तार अंसारी के साथ सरफराज मुन्नी, अफरोज, जफर चंदा के साथ दस लोगों को नामजद किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि दो अभियुक्त पहले से ही सरकारी अभिलेखों में भगोड़े घोषित किए जा चुके हैं। ऐसे में मनोज राय हत्याकांड में आज मुख्तार समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय होने थे, लेकिन सरफराज मुन्नी ने अदालत में अपने को निर्दोष बताते हुए आरोप मुक्त करन के लिए आवेदन दिया। साथ ही कार्रवाई स्थगन के लिए आवेदन दिया। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 नवंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें