फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मिलेट्स महोत्सव एवं मेला का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेला का आयोजन बुधवार को पीजी कालेज कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने लहुरी ओमेन काशी कृषक उत्पादक संगठन, महर्षि कण्व ऋषि, शिवाश कृषि उत्पादक संगठन के मोटे अनाज से बने रेसिपी की प्रशंसा करते हुए अन्य कृषि उत्पादक संगठन द्वारा इस तरह के भोज्य पदार्थों को बाजार में उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि श्री अन्न के प्रति पुरुष किसानों के साथ-साथ महिला किसानों को भी जागरूक किया जाए, जिससे महिला किसान श्रीअन्न से बनने वाले भोज्य पदार्थाें को निर्मित कर सके एवं महिला किसानों को कृषक उत्पादक संगठन में सहभागिता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।
संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल द्वारा मोटे अनाज उगाए जाने के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं किसानों को जागरूक किया कि पराली न जलाएं इसके जलने से मिट्टी की उर्वर क्षमता कम होती है। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. विनोद कुमार सिंह, डाॅ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डाॅ. जेपी सिंह ने किसानों का तकनीकी मार्ग के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें