गाजीपुर। मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी एवं गैंग से जुड़े एक और सदस्य ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उक्त अपराधी पर कुल दस मुकदमे दर्ज हैं। इसके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
करीमुद्दीनपुर थाने के महेंद्र गांव निवासी दिलशाद खान काफी दिनों से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था। इसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जनपद सहित बिहार में भी कई ठिकानों पर दबिश दी थी। लेकिन दिलशान के गिरफ्तार न होने पर एसपी ने इसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। उधर पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मुख्तार अंसारी के गैंग आईएस 191 से जुड़े दिलशाद खान ने बुधवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया।